हरदोई रोटी बैंक ने किया वस्त्र वितरण

ब्यूरो हरदोई-

आज हरदोई रोटी बैंक ने 118 सप्ताह पूर्ण करने पर वस्त्र वितरण किया । हरदोई रोटी बैंक के सदस्यों ने सेंट जेम्स स्कूल के पास कंजड़पुरवा में लगभग 250 लोगों को निःशुल्क कपड़े वितरित किये । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरदोई की समाजसेवी लीला पाठक रहीं ।

सफल आयोजन होने पर रोटी बैंक के संयोजक अरुणेश पाठक जी ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया ।

कार्यक्रम में रेशमा गुप्ता, रीना जायसवाल, सरोज चौरसिया, संगीता गुप्ता, कंचन मिश्रा, अलका शर्मा, कुसुम चौरसिया, मानिक गुलाटी, डॉ राजीव सिंह, आनंद गुप्ता, पी पी वर्मा, विनय सिंह, अमलेंद्र त्रिपाठी, रोहन जेम्स ,अचल शुक्ला, विश्वनाथ सिंह गोलू ,जय शंकर मिश्रा, मयंक सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।