बस अड्डा चौकी इंचार्ज की बड़ी लापरवाही आ रही सामने

हरदोई- संडीला बस अड्डा चौकी इंचार्ज श्रवण कुमार की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है । एक सप्ताह पूर्व चौकी के सामने बने अमर जवान चौक में लगे रायफल की टोपी चोरी हो चुकी है । चौकी से 300 मीटर दूर विधायक के पेट्रोल पंप के पास से किराने की गुमटी का ताला तोड़कर 15 हजार का सामान भी चोरी हो चुका है।