साहित्यदर्शन ई-पत्रिका के 18 रचनाकार समीक्षाधीश सम्मान से हुए सम्मानित

भवानीमंडी:- साहित्य दर्शन ई पत्रिका भवानीमंडी द्वारा बुधवार को ऑनलाइन सम्मान समारोह में 18 रचनाकारों को समीक्षाधीश सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजेश पुरोहित ने बताया कि साहित्य दर्शन ई पत्रिका अंक 24 मातृदिवस विशेष अंक में 30 रचनाकारों की मातृदिवस पर आधारित काव्य रचनाओं की ई पत्रिका प्रकाशित की गई। जिसकी श्रेष्ठ समीक्षा लिखने वाले 18 रचनाकारों को ऑनलाइन सम्मान समारोह में बहुरंगी आकर्षक सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

ऑनलाइन सम्मान समारोह की अध्यक्षता वीर रस के कवि कवि राजेन्द्र आचार्य राजन ने की। मुख्य अतिथि बकानी निवासी कवि प्रखर कविराज,विशिष्ट अतिथि कवि मयंक शर्मा व कवयित्री हर्षिता पंचोली रहे।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान गणेश व सरस्वती माता कद पूजन अर्चन दीप प्रज्वलन कर किया।
ऑनलाइन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि कवि प्रखर कविराज ने रामप्रीत आनंद के एन परमार राजेन्द्र आचार्य राजन बाल कवयित्री शुभांगी शर्मा उत्साह जैन कमलेश कुमार राठौर राधेश्याम शर्मा विनोद शर्मा वेणु डॉ. गीता दुबे अभिषेक जैन लुहाड़िया राकेश थावरिया विकास जैन निशा जैन निशु नम्रता जैन प्रखर कविराज सुनील कुमार राठौर अरुण कुमार गर्ग महावीर प्रसाद जैन को समीक्षाधीश सम्मान से सम्मानित किया।

सभी अतिथियों को आकर्षक मोमेंटो प्रदान कर साहित्य दर्शन ई पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया।