पूर्व न्यायाधीश अशोक चौधरी साक्षात्कार संगम के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

राजेश पुरोहित, भवानीमंडी

दिल्ली:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के साक्षात्कार संगम फेसबुक मंच पर पूर्व न्यायाधीश अशोक चौधरी का साक्षात्कार देश की सुप्रसिद्ध कवयित्री व लेखिका उमा मिश्रा प्रीति द्वारा लिया जाएगा।

संस्थान के राष्ट्रीय वध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि संस्थान के साक्षात्कार संगम फेसबुक मंच पर देश के ख्यातिनाम साहित्यकार अशोक चौधरी “एक मुलाकात” कार्यक्रम में उनके साहित्यिक सफरनामे से सम्बंधित बातें बताएंगे।संस्थान द्वारा अभी तक देश के नामचीन साहित्यकारों के साक्षात्कार पूर्व में भी लिए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रचनाकारों के परिचय द्वारा रूबरू कराना है जिससे नवोदित साहित्यकार भी उनके बताए मार्ग पर चल उत्कृष्ट साहित्य सृजन कर सके। ये साक्षात्कार कार्यक्रम 16 जुलाई को शाम 4 बजे प्रारम्भ हो जाएगा।