२६ अप्रैल २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा-भारत का लक्ष्‍य प्रत्‍येक व्‍यक्ति को स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं किफायती दाम पर सुलभ कराना है।
  • केंद्र सरकार ने देश में एक हजार 570 करोड़ रुपये की लागत से 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दी। राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति-2023 को भी स्‍वीकृति मिली।
  • छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादी हमले में 10 सुरक्षाकर्मी सहित 11 लोग मारे गये।
  • गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में मन की बात पर राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा-आकाशवाणी देश के लोगों की आवाज है।
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज।