११ मई २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- प्रौद्योगिकी देश के विकास को गति देने का साधन । राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर कई वैज्ञानिक परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित।
  • देश में अब तक पांच करोड़ से अधिक लोग अटल पेंशन योजना से जुडे।
  • पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए तत्काल रिहाई का आदेश दिया।
  • अजरबैजान के बाकू में विश्‍व कप निशानेबाजी में दिव्या टी एस और सरबजोत सिंह की भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • मौसम विभाग ने कहा- चक्रवाती तूफान मोखा के कल सुबह तक बंगाल की खाडी के दक्षिण पूर्व में अति भीषण रूप लेने की आशंका ।