११ अप्रैल २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से विभिन्न संस्कृतियों से परिचित होने और आतिथ्य का अनुभव करने के लिए सीमावर्ती गांवों का दौरा करने का आग्रह किया।
  • रक्षा मंत्री कल नई दिल्‍ली में रक्षा वित्‍त और अर्थशास्‍त्र पर तीन दिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उदघाटन करेंगे। सम्‍मेलन में वर्तमान बदलती सुरक्षा चुनौतियों के संदर्भ में नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और सरकारी अधिकारियों को रक्षा वित्‍त और अर्थशास्‍त्र पर अपने विचार और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।
  • गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर चीन की आपत्तियों को भारत ने खारिज किया। कहा- अरुणाचल प्रदेश हमेशा देश का अभिन्न अंग रहेगा।
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू-कश्मीर के रामबन में पीड़ा-कुन्फर सुरंग का उद्घाटन किया।
  • रेल मंत्रालय ने रेलवे सुरक्षा बल – आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के नौ हजार पदों पर भर्ती के संबंध में चल रहे मैसेज को फर्जी करार दिया है। 
  • रेलवे गर्मी के मौसम के दौरान 217 विशेष रेलगाड़ियां चलायेगा।
  • आईपीएल क्रिकेट में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में डेल्‍ही कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में मुम्बई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत हासिल कीद।