१९ अप्रैल २०२३ के मुख्य समाचार

  • केन्‍द्र ने क्‍वांटम प्रौद्योगिकी में वैज्ञानिक और औदयोगिक विकास अनुसंधान के लिए क्‍वांटम मिशन को मंजूरी दी। छः हजार करोड़ रूपये आवंटित।
  • कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज बीज उत्पादन, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणन की चुनौतियों से निपटने के लिए साथी पोर्टल तथा मोबाइल ऐप की शुरुआत की। इसे उत्तम बीज – समृद्ध किसान की थीम पर विकसित किया गया है।
  • सरकार ने फिल्‍म सामग्री की चोरी रोकने के लिए चलचित्र संशोधन विधेयक-2023 को स्‍वीकृति दी।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- उत्‍तरी सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने में भारतीय सेना सक्षम। नई दिल्‍ली में अर्द्धवार्षिक सैन्‍य कमांडर सम्‍मेलन को सम्‍बोधित किया।
  • राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपनी शिमला यात्रा के दूसरे दिन आज हिमाचल प्रदेश विश्‍वविद्यालय के दी‍क्षांत समारोह में प्रतिभशाली विद्यार्थियों को पदक और डिग्रियां प्रदान कीं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्‍ट्रपति ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि विश्‍वविद्यालय के शिक्षकों और पूर्व छात्रों के निर्देशन में सभी विद्यार्थी सफलता के नये रिकॉर्ड बनाएंगे और राज्‍य तथा देश को गौरवान्वित करेंगे।
  • अंतर्राष्‍ट्रीय संगठन ने हाल ही में अफगानिस्‍तान के पूर्वी नंगरहार प्रांत में संयुक्‍त राष्‍ट्र की अफगानिस्‍तान महिला सदस्‍यों को काम करने से रोके जाने पर चिन्‍ता व्‍यक्‍त की है।
  • अफगानिस्‍तान में तालिबान शासन में महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंध जारी रहने पर संयुक्‍त राष्‍ट्र अपनी गतिविधियां बंद करेगा।