- निर्वाचन आयोग ने प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों और उनके स्टार प्रचारकों को संयम बरतने और मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने की सलाह दी।
- कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज।
- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चुनौतियों से निपटने के लिए क्षेत्र के देशों के बीच सहयोग बढाने का आह्वान किया। मालदीव को तीव्र गति का गश्ती पोत और असॉल्ट पोत सौंपा।
- सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सट्टेबाजी और जुए के प्लेटफार्म के आउटडोर विज्ञापनों पर अंकुश लगाने को कहा।
- गुजरात उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी उपनाम टिप्पणी पर मानहानि के मामले में अंतरिम राहत देने से इनकार किया।
- आई.सी.सी. क्रिेकेट टेस्ट और टी-ट्वेंटी टीम रैंकिंग में भारत शीर्ष पर।