२१ फ़रवरी २०२३ के मुख्य समाचार

  • सरकार ने अनाज का मूल्य नियंत्रित करने के लिए भारतीय खाद्य निगम से 20 लाख टन गेंहू खुले बाजार में जारी करने की घोषणा की।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए देशवासियों से सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता में शामिल होने का आग्रह किया।
  • रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा- आयात पर निर्भरता कम करने के लिए उच्च गुणवत्ता की औषधियों और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का उत्पादन बढ़ाया जाएगा।
  • रूस ने अमरीका के साथ परमाणु हथियारों के नियंत्रण के लिए नया स्टार्ट समझौता स्थगित करने का फैसला किया।
  • युवा भारतीय निशानेबाज रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने मिस्र के काहिरा में आई.एस.एस.एफ निशानेबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता।