२३ फ़रवरी २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा–इस वर्ष का बजट वैश्विक हरित ऊर्जा बाजार में देश की प्रमुख भूमिका सुनिश्चित करेगा।
  • विदेशमंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने कहा–जी-20 सम्‍मेलन डिजिटल दुनिया में डेटा सुरक्षा और डेटा गोपनीयता की चुनौतियों पर विचार करेगा।
  • नियंत्रक और महालेखा परीक्षक-सीएजी गिरीश चंद्र मुर्मू को 2024 से 2027 तक चार साल की अवधि के लिए जिनेवा स्थित अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का वैदेशिक लेखा परीक्षक चुना गया है।
  • नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और अकादमी पुरस्कार प्रदान किए।
  • समारोह में, कला के क्षेत्र में आठ प्रतिष्ठित हस्तियों को संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप प्रदान की गई। संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक, लोक और कठपुतली के क्षेत्र से कुल 128 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
  • कौशल विकास और उद्यमिता राज्‍य मंत्री राजीव चन्‍द्रशेखर कल बेंगलूरू में दूसरे सेमीकॉन इंडिया फ्यूचर डिजाइन प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
  • दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में महिला टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 173 रन का लक्ष्‍य रखा, लेकिन भारत 5 रन पीछे रह गया और हार गया।
  • युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ऐश्‍वर्य प्रताप सिंह तोमर को मिस्र के काहिरा में आई एस एस एफ विश्‍व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता की राइफल-थ्री पोजिशन स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।