कोथावां (हरदोई)– हरैया पड़ाव स्थल पर विश्राम करने के बाद गुरुवार को रामादल सीताराम का जयघोष करते हुए जनपद हरदोई के दूसरे पड़ाव स्थल ग्राम नगवा, कोथावां पहुंचा। यहां सी.ओ हरियावां व अन्य अधिकारियों ने परिक्रमार्थियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
सोमवार को सीतापुर के नैमिषधाम से शुरू हुई 84 कोसी परिक्रमा यात्रा और रामादल गुरुवार की अल सुबह मेला कमेटी अध्यक्ष नन्नकू दास की अगुवाई में ग्राम नगवा, कोथावां स्थित पड़ाव स्थल पहुंचा। यहां प्रशासन द्वारा बनाए गए गेट पर सी.ओ हरियावां शिल्पा कुमारी कोतवाली बेनीगंज प्रभारी सुनील दत्त ईओ संडीला विजेता गुप्ता आदि ने यात्रा में शामिल साधु-संतों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। वही मिश्रिख लोकसभा सांसद अशोक कुमार रावत व क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने साधु-सन्तो को फल, जलपान, दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। रास्ते व पड़ाव स्थल पर परिक्रमार्थियों के लिये भंडारा प्रसाद वितरण किया गया।