७ मार्च २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र का आह्वान किया।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 10-12 साल पहले पतन के कगार पर था, लेकिन अब वैश्विक अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है।
  • रक्षा मंत्रालय ने नौ हजार नौ सौ करोड़ रुपये की लागत से स्वदेशी रूप से विकसित 70 प्रशिक्षक विमान और तीन कैडेट प्रशिक्षक पोत की खरीद के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
  • डॉ. माणिक साहा कल त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
  • गृहमंत्री अमित शाह पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज शाम अगरतला पहुंचकर मनोनीत मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ बैठक की। प्रदेश भाजपा के अन्य नेताओं ने भी इस बैठक में भाग लिया।
  • कॉनरेड के. संगमा ने मेघालय और नेफ्यू रियो ने नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • एनडीपीपी के टी आर जेलियांग और भारतीय जनता पार्टी के वाई पैटन ने भी राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • सरकार वर्ष के अंत तक एक हजार और जन औषधि केंद्र खोलेगी।
  • जन औषधि दिवस आओ जन औषधि मित्र बनें के रूप में आज मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने जेनेरिक दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए माईगोव प्लेटफॉर्म पर डिजिटल माध्‍यम से जन औषधि शपथ ली।
  • रक्षा मंत्रालय ने 70 एचटीटी-40 प्रशिक्षक विमान और 3 कैडेट प्रशिक्षक पोत प्राप्‍त करने के लिए हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड और लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड के साथ समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए हैं।