दो हजार रूपये के नोट को बंद करने का कोई इरादा नहीं : वित्‍त राज्‍य मंत्री

सरकार का दो हजार रूपये के नोट को बंद करने का कोई इरादा नहीं है । मालूम हो कि वृहद स्तर पर दो हजार के नोट को शीघ्र ही सरकार द्वारा बन्द किए जाने की अफवाह फैलायी जा रही है । ये नोट नवम्‍बर 2016 में नोटबंदी के बाद जारी किये गये थे । कल लोकसभा को एक लिखित उत्‍तर में वित्‍त राज्‍य मंत्री पी राधाकृष्‍णन ने बताया कि पांच शहरों – कोच्चि, मैसूर, जयपुर, शिमला और भुवनेश्‍वर में दस रूपये मूल्‍य के प्‍लास्टिक नोटों को प्रयोग के तौर पर चलाने का निर्णय लिया गया है ।