नौनिहाल बच्चों को मिड डे मील के लाले

*कछौना हरदोई*: विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते *प्राथमिक विद्यालय धंधार* में *3 माह* से *नौनिहाल बच्चों* को मिड डे मील नहीं मिल पा रहा है | इस पूरे प्रकरण की शिकायत *अभिभावकों ने जिला अधिकारी एवं उपजिला अधिकारी* से की है |
बताते चलें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापकों से समायोजन *निरस्त* हो गया था | तब से विकास खण्ड *कछौना* की ग्राम सभा कामीपुर के ग्राम धंधार में शिक्षामित्र *अजय अवस्थी* से चार्ज छिन गया | विद्यालय के खाते के संचालन हेतु अभी तक कोई विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई *अध्यापक* नियुक्त नहीं किया गया | जिसका खामियाजा *नौनिहाल बच्चों* को उठाना पड़ रहा है | बिना अध्यापक के विद्यालय ऐनकेन प्रकारेण संचालित किया जा रहा है | 3 माह से नौनिहाल बच्चों को मिड डे मील नहीं मिल रहा है | जिससे बच्चों ने स्कूल आना लगभग बंद कर दिया है | छात्र संख्या में काफी कमी आ गई है | काफी दबाव के बाद कामीपुर स्कूल के अनुदेशक *प्रदीप कुमार* क्रीड़ा अधिकारी को अटैच कर दिया | अभिभावक *विनोद कुमार* व *प्रबंधन समिति* ने इस समस्या को कई बार *खण्ड शिक्षा अधिकारी* कछौना व *बेसिक शिक्षा अधिकारी* को अवगत कराया , परंतु कोई कार्यवाही नहीं की गई | विद्यालय में एच०सी०एल० फाउंडेशन की तरफ से लगाया गया प्रोजेक्टर बिना अध्यापक के शोपीस बना है | जिससे बच्चों का *स्वास्थ्य व शिक्षण* कार्य प्रभावित हो रहा है | बच्चों ने धीरे-धीरे विद्यालय आना बंद कर दिया है | रसोईया भी *निराश* है | *जिम्मेदार अधिकारी उदासीन* बने हैं |

इस संबंध में *खण्ड शिक्षा अधिकारी भगवान राव* ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा| पूरे प्रकरण में उपजिलाधिकारी *आशीष सिंह* ने बताया कि शिक्षा विभाग से रिपोर्ट तलब करके शीघ्र ही मिडडे-मील चालू कराने की बात कही व दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की बात कही है |

रिपोर्ट- पी०डी०गुप्ता