हरदोई शाहाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी

राज चौहान ब्यूरो प्रमुख हरदोई –


  • हरदोई शाहाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी ।
  • 3 किलो 800 ग्राम अफीम सहित सात तस्कर गिरफ्तार ।
  • शाहाबाद कोतवाली के आंझी स्टेशन से हुई गिरफ्तारी ।

                  पुलिस व स्वाट टीम को एक बड़ी कामयाबी हाँथ लगी है।कई जनपदों में अपना जाल फैलाये 7 अफीम तस्कर गिरफ्तार हुए है।पुलिस ने इनके पास से करीब 80 लाख की 3 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद की है।सभी अफीम तस्करों को जेल भेजा गया है।एसपी ने बताया कि यह गिरोह लखीमपुर ,हरदोई व आस-पास के जिलों में काफी समय से अबैध अफीम की तस्करी में लिप्त रहा है।
    एसपी विपिन कुमार मिश्र ने पुलिस लाइन में इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि जिले में अफीम तस्करों के जाल फैलाने की जानकारी लगी थी।पुलिस को जब इसकी जानकारी लगी तो तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाना शुरू किया गया।अफीम तस्करों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी शाहाबाद एसएन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम व स्वाट टीम को लगाया गया।
        एसपी के मुताबिक दोनों टीमो के द्वारा संयुक्त रुप से मुखबिरों के मजबूत तंत्र के माध्यम से 7 व्यक्तियों को आंझी शाहाबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से कुल 3 किलो 800 ग्राम नाजायज अफीम बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करीब 80 लाख रुपये है।इसके संबंध में कोतवाली शाहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियुक्तवार अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
       एसपी ने बताया कि पकड़े गए अफीम तस्करों ने अपने नाम अजीत कुमार उर्फ दीपू गुप्ता पुत्र त्रिमोहनलाल निवासी मोहल्ला बाजार खुर्द कस्बा व थाना मोहम्मदी जनपद खीरी लखीमपुर,रामप्रकाश सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी मझिया थाना पिहानी जनपद हरदोई,रोहित सिंह पुत्र रामनरेश निवासी मढ़िया थाना हैदराबाद जिला लखीमपुर खीरी,सतीश सिंह पुत्र लल्लू सिंह निवासी बीरमपुर थाना मैगलगंज जिला लखीमपुर खीरी, रणधीर सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी निजामपुर थाना मैगलगंज जिला लखीमपुर खीरी,अलीम पुत्र नसीम निवासी अब्दुल पुरवा थाना कोतवाली देहात जिला हरदोई,व अनुज कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मझिया बावली पुरवा थाना पिहानी जिला हरदोई बताये।एसपी के अनुसार उपरोक्त गिरोह जनपद लखीमपुर हरदोई व आस-पास के जिलों में काफी समय से अवैध अफीम की तस्करी में लिप्त रहा है।