बुजुर्ग व्यपक्ति लावारिस हालत में नहर के किनारे से उठा कर अस्पताल पहुंचाया

रायबरेली-

  • PRV1770 ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक लड़के को पकड़ा, उक्त चोरी की सूचना इवेंट नं0 5430 दिनांक 14/12/2017 को पीआरवी 1769 थाना जगतपुर को मिली थी ।
  • PRV 1741 ने जमालपुर करौदी के पास एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल 3 व्यक्तियों को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया तथा उनके परिजनों को सूचित किया ।
  • पीआरवी 1767 को एक बुजुर्ग व्यपक्ति लावारिस हालत में नहर के किनारे पड़े होने की सूचना मिली इस पर पीआरवी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को उठा कर अपनी पीआरवी से अस्पताल पहुंचाया तथा उनके परिजनों को सूचित किया ।