● शिक्षकों ने माल्यार्पणकर व स्मृतिचिह्न भेंट कर नम आंखों से दी विदाई
कछौना, हरदोई। यदि व्यक्ति के मन में कुछ बेहतर करने की तमन्ना हो, उसके लिए सदैव प्रयत्नशील हो, तब वह शिक्षा व्यवस्था की सूरत और सीरत बदलने में देर नहीं लगती है। सरकारी विद्यालय निजी विद्यालयों को मात देने लगे थे।
खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस ने जब विकास खण्ड कछौना का कार्यभार ग्रहण किया था, तब बेसिक शिक्षा विभाग की बजरंग छवि विरासत में उनको मिली थी। स्कूलों की दशा काफी खराब थी। विद्यालयों का ढांचा भवन काफी गन्दे व असुविधाएं नजर आती थी। यह तक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गंदगी का अंबार रहता था। छतों से पानी टपकता था। चहुओर गंदगी का आलम रहता था। महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने में आत्मसात करने वाले खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस ने स्वयं सफाई व्यवस्था की कमान संभाली, परिसर की बेहतर सफाई व पौधों को रोपित कर ब्लॉक संसाधन केंद्र कार्यालय का कायाकल्प कर दिया। जिसके बेहतर सकारात्मक संदेश पूरे शिक्षक समाज में चला गया। शिक्षकों में इस संदेश का काफी अच्छा संदेश गया व शिक्षक समाज उत्साहित होकर खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ कदमताल कर “पढ़ेगा कछौना बढ़ेगा कछौना” के स्लोगन के साथ शिक्षण व्यवस्था, विद्यालयों का कायाकल्प, बुनियादी सुविधाएं, खेलकूद की कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर प्रेरक ब्लॉक बनाने सराहनीय सहयोग किया। वह हमेशा कल से आज बेहतर करें की भावना से कार्य करते थे। वह पूरे शिक्षक समाज, नौनिहालों, अभिभावकों को परिवार के रूप में मानते थे। उनकी कथनी करनी में अंतर नहीं था। उनके अंदर एक अच्छा इंसान है। उनके अंदर ईमानदारी कूट-कूट कर भरी है, जो शिक्षक हमेशा अधिकारियों से अवैध वसूली से तंग रहते थे, वह भ्रष्टाचार से मुक्त हो गए थे। जिससे शिक्षकों के अंदर कार्य करने का उत्साह दोगुना हो गया था। वह सभी के प्रेरक थे।
शिक्षण व्यवस्था को बेहतर करने में एचसीएल फाउंडेशन भी कदमताल कर कछौना को प्रेरक ब्लॉक बनाया।प्राइमरी के समस्त स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से नौनिहाल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षकों ने उनके साथ गुजारे गए अनुभव व स्मृतियों को साझा किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी का गैर जनपद मुरादाबाद स्थानांतरण हो गया। शिक्षा को समाज से जोड़ने के लिए उन्होंने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जूनियर हाई स्कूल के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी सामुदायिक पुस्तकालय एवं वाचनालय की ब्लॉक संसाधन केंद्र में शुरुआत की। जिसे जनभागीदारी द्वारा शुरुआत कराई। उनके कार्यकाल को लोग हमेशा याद रखेंगे। उनके विदाई समारोह पर शिक्षकों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। शिक्षकों ने साल पहनाकर, स्मृति चिन्ह, डायरी, पुस्तकें भेंट कर नम आंखों से सम्मानित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सभी के प्यार को पाकर काफी अभिभूत थे।
इस विदाई समारोह के अवसर पर शिक्षक गण रामनरेश त्रिपाठी, अजय प्रकाश, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार सिंह, उमाशंकर, बहोरन लाल, अशोक कुमार, आदर्श कनौजिया, श्रवण कुमार कनौजिया, लाल बहादुर सिंह, आलोक गुप्ता, राकेश दीक्षित, तेजपाल मौर्य, अभिषेक सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार सिंह, प्रेमचंद कनौजिया, प्रदीप सिंह, चंद्रपाल सिंह, राधा त्रिपाठी, डाली सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, अमित गौतम, आदर्श कुमार, शिवेंद्र कुमार सिंह, सौरव सिंह, आफताब, मनोज मौर्य, रजनीश, अजय कुमार गुप्ता, अमित, शकील, मनीष यादव व एचसीएल से भुआल प्रजाति आदि ने भावभीनी विदाई दी।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता