हरदोई – जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि 21 अप्रैल को सवायजपुर बाजार में आयोजित चुनावी जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री के हैलीपैड में मवेशी घुस आने के कारण हुई सुरक्षा में चूक के लिए जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा की गई कार्यवाही में मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात तहसीलदार बिलग्राम संजय कुमार, सीओ हरियावां शैलेन्द्र सिंह राठौर, एसएचओ बेनीगंज शिवशंकर सिंह, एसएचओ मल्लावां महेश कुमार गोले तथा एसओ पाली वीरेन्द्र सिंह तोमर को नोटिस दिया गया है तथा स्पष्टीकरण प्राप्त करके कार्यवाही की जा रही है।
जिलाधिकारी ने जनपद में आने वाले वीआईपी की सुरक्षा डयूटी में लगने वाले मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों को आगाह किया है कि यदि भविष्य में वीआईपी डयूटी में सम्बन्धित अधिकारियो द्वारा कोई चूक होती है तो गम्भीर रूख अपनाते हुए त्वरित कार्यवाही की जायेगी।