अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वृद्ध की मौत    

            हरदोई– सुरसा थाना क्षेत्र मैं जानवर चराकर वापस घर जा रहे एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिस दौरान वह गंभीर तरीके से घायल हो गया । जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर वृद्ध ने दम तोड़ दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
            जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी रामलाल 63 शनिवार की शाम खेतों से जानवर चराकर घर की ओर जा रहा था । गांव के निकट पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया । जहां पर इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया । घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया । अस्पतालकर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी । रविवार के दिन जिला अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक की पुत्री गुड्डी है जिसकी शादी हो चुकी है । वह किसानी का काम करता था ।