राहुल मिश्र, बघौली
बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बघौली पुलिस ने एक युवक को 12 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 9 जनवरी 2020 दिन बृहस्पतिवार को एसआई जमुना प्रसाद यादव अपने हमराही सिपाहियों श्री पति मौर्य व संतोष यादव के साथ गश्त कर रहे थे । गश्त के दौरान जैसे ही वह मसीत रेलवे क्रॉसिंग के करीब पहुंचे तो वहां उन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया । जो पुलिस बल को देखते ही भागने लगा । एसआई जमुना प्रसाद यादव ने अपने हमराही सिपाहियों के साथ उसे दौड़कर पकड़ लिया । पुलिस द्वारा युवक की तलाशी लेने पर पकड़े गए युवक के पास से एक 12 बोर का देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए । पकड़े गए अभियुक्त से पुलिस द्वारा नाम और पता पूछने पर उसने अपना नाम सर्वेश पुत्र नत्थूलाल निवासी ग्राम मसीत थाना बघौली बताया । पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करके 22/2020 धारा 3/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया है ।