वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा राजकीय बालिका विद्यालय बदायूँ में वाद-विवाद प्रतियोगिता का किया गया उद्घाटन

अमर उजाला परिवार की ओर से श्री मुरारीलाल महेश्वरी स्मृति दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका विद्यालय जनपद बदायूँ में वाद-विवाद प्रतियोगिता जिसका विषय ‘एक देश एक चुनाव’ का आयोजन किया गया ।

प्रतियागिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया । राजकीय बालिका विद्यालय बदायूँ की प्राचार्या श्रीमती स्मिता जैन द्वारा एसएसपी बदायूँ को पुस्तक, पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया गया । कार्यक्रम में सौरभ सक्सैना ब्यूरो चीफ अमर उजाला, उमेश राठौर अमर उजाला व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे । प्रतियोगिता में जनपद बदायूँ के समस्त स्कूल/कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर प्रतियोगिता के विषय ‘एक देश एक चुनाव’ के पक्ष व विपक्ष में अपने-अपने विचार रखे । प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000 रू0 द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3000 रू0 एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 2000 रू0 प्रदान किये गये । एसएसपी बदायूँ द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन किया गया एवं प्रतियोगिता में विजय हुये छात्रों का उत्सावर्धन करते हुये उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी गयी ।