यातायात माह नवम्बर – 2019 जागरुकता रैली को जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने किया सम्बोधित

पुलिस लाइन ग्राउण्ड में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गयी यातायात माह नवम्बर-2019 जागरुकता रैली को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा सम्बोधित किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, यातायात प्रभारी तथा अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे तथा एनसीसी के अधिकारी व छात्रों ने भी रैली में प्रतिभाग किया गया ।

एसएसपी बदायूँ द्वारा यातायात माह जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन बदायूँ से रवाना किया गया जो शहर के मुख्य चैराहों से लोगो को जागरुक करते हुए निकाली गई । यातायात माह लोगों को जागरुक करने का माह है । इस रैली का उद्देश्य लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करना है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके । रैली द्वारा दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहननें तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहनों की गति को नियंत्रण में रखने, नियमानुसार ओवरटेक करने व वैध प्रपत्रों सहित यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया । ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज गति और अनियंत्रित रफ्तार व यातायात के नियमों का पालन न करने तथा सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग न करने के कारण ही होती हैं ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायॅू द्वारा पूर्व में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि यातायात माह के दौरान सभी अपने-अपने थानाक्षेत्रों के स्कूलों व मुख्य चैराहो पर यातायात जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरुक करेंगे। एवं समस्त थानाक्षेत्रों के स्कूलों में कार्यशाला का आयोजन कर यातायात के नियमों का पालन तथा सभी लोगो को सीट बेल्ट व हेलमेट प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित आवश्य करें ।