केन्द्र पर आने वाले सभी किसानों का धान क्रय किया जाये :- जिलाधिकारी

 समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी ने एसएफसी द्वारा संचालित शाहाबाद ब्लाक के ग्राम सैदपुर में धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने धान की खरीद, कांटा-बांट, बोरे एवं नपी मापक यंत्र आदि की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये कि केन्द्र पर आने वाले सभी किसानों का धान क्रय किया जाये और उनके खातों भुगतान की प्रक्रिया तत्काल की जाये। उन्होने कहा कि केन्द्र पर धान बिक्रय करते समय किसी किसान को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाये और किसानों से अच्छा व्यवहार किया जाये।
जानकारी करने पर केन्द्र प्रभारी ने बताया कि 16 व 17 नवम्बर को एक-एक किसानों ने अपना धान बिक्रय किया है, इस पर जिलाधिकारी ने उपस्थित तहसीलदार शाहाबाद अवधेश कुमार को निर्देश दिये कि जिन गांव के किसानों द्वारा उक्त क्रय केन्द्र पर धान विक्रय किया गया है उसकी जानकारी उक्त ग्राम के लेखपालों से कर रिपोर्ट उपलब्ध करायें। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस एकता सिंह आदि मौजूद रही।