पइंसा पुलिस ने इनामिया अभियुक्त को पिस्टल संग किया गिरफ्तार

पइंसा पुलिस ने ईनामिया अभियुक्त को पिस्टल संग किया गिरफ्तार

कौशाम्बी : मोहम्मद पइंसा कोतवाली क्षेत्र से अंतर्जनपदीय इनामिया अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए बदमाश विनेश सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र खेमराज सिंह डोंडापुर कोतवाली सैनी जनपद कौशाम्बी के पास से नोएडा से लूटी गयी पिस्टल बरामद की गई। थाना मो0 पइंसा पुलिस द्वारा थाना पर पंजीकृत मु०अ०स० 40/20 धारा 392/411 IPC व मु०अ०स० 42/20 धारा 379/411 IPC से सम्बंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा जनपद नोएडा के थाना सेक्टर 39 के अंतर्गत सेक्टर 108 से पिस्टल चोरी करना बताया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नोएडा में मु०अ०स० 600/18 धारा 457/380 IPC पंजीकृत है । अभियुक्त से चोरी की गई मो0साइकिलों को पूर्व में बरामद किया जा चुका था। अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में चलान कर जेल भेज दिया गया है।

———-जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट