अझुवा में सी.एम.ओ. के निर्देश पर डिप्टी सी.एम.ओ. की कार्यवाही में आरोपित डाक्टर की क्लीनिक सहित एक पैथालाजी सील

अझुवा/कौशांबी-

मंगलवार 28 मई को अझुवा में इलाज के दौरान डाॅक्टर की क्लीनिक पर हुई दिव्यांग युवक की मौत की खबर प्रकाशित होने पर हरकत मे आए जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सी.एम.ओ. इंद्र प्रकाश मणि एवं उनकी टीम में शामिल कुशल नंद शुक्ला एवं संजय वर्मा ने आरोपित डॉक्टर के क्लीनिक सहित कस्बे में जांच के दौरान एक पैथालाजी को सील कर दिया। बाकी कई झोलाछाप अपनी-अपनी दुकाने बंद कर भाग गए।

डिप्टी सी.एम.ओ. से जब इस मामले में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि जी.टी. रोड स्थित आरोपित डा. जी.एस. चौहान के क्लीनिक की जांच की गई तो क्लीनिक के कागजातों का रिनीवल सन् 2017 से नहीं कराया गया था । जिसके आधार पर उसे सील कर दिया गया । इसी के साथ-साथ टांडा रोड स्थित एक पैथालाजी की जांच की गई जो बिना रजिस्ट्रेशन संचालित होते हुए पाई गई । जिसके आधार पर उसे भी सील कर दिया गया। इनके अतिरिक्त कस्बे के बाकी सभी झोलाछाप अपनी-अपनी क्लीनिक बंद कर फरार हो गए थे।

       अरविद केसरवानी/आकाश केसरवानी, 
            पत्रकार/अझुवा