26 अप्रैल को प्राॅक्सी के माध्यम से निःशुल्क चावल प्राप्त करें :- संजय पाण्डेय

जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने कहा है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के तहत प्रधानमंत्री अन्न योजना के अन्तर्गत 15 से 26 अप्रैल 2020 के मध्य अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को प्रतियूनिट 05 किग्रा0 चावल वितरण का कार्य प्रगति पर है।

उन्होने कहा है कि ऐसे कार्ड धारक जिनका वितरण बायोमैट्रिक के माध्यम से नही हो पा रहा है, उन्हें 26 अप्रैल 2020 को प्राॅक्सी के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा और जिन कार्डधारकों के बायोमैट्रिक के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण नहीं हुआ है, वह कार्डधारक एवं उनके परिवार के सदस्य उक्त तिथि को अपना आधार/वोटर आई0डी0, ड्राईविंग लाईसेंस व अन्य अभिलेख की छायाप्रति के साथ अपने कोटे की दुकान पर जाकर प्राॅक्सी के माध्यम से निःशुल्क चावल प्राप्त कर लें।