विकासखंड की धानियामऊ ग्राम पंचायत के कोटेदार कैलाश पर राशन न देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।
डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में धनियॉमऊ गांव निवासी पात्र गृहस्थी कार्डधारक पूनम पत्नी विवेक कुमार व सत्यवती पत्नी हरेहरे ने आरोप लगाया है कि गांव का कोटेदार उन्हे कई माह से राशन नही दे रहा है। दबंग किस्म का आदमी है।राशन लेने जाने पर गाली गलौज करता है।शिकायती पत्र मे मामले की जॉच कराकर कोटेदार के विरूद्ध कार्यवाही की मॉग की है।