बरामद हुए मोबाइल सेट्स को उनके स्वामियों को सौंपा पुलिस लाइन के सभागार में हुआ खुलासा
हरदोई- जिले में चोरी हुए मोबाइल सेट्स को बरामद करने के बाद पुलिस ने खुलासा किया।यह सफलता सर्विलास टीम मिला। खुलासा पुलिस लाइन के सभागार में गुरुवार की शाम को किया गया।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया उनके पास तमाम लोगों ने मोबाइल चोरी होने के सूचना दी थी। इस पर सर्विलांस टीम को मोबाइलों को बरामद करने के लिए लगाया गया था।इस पर जांच टीम ने 25 मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के बरामद किए गए। जिनकी कुल कीमत 2लाख 7 8 हजार 540 है हालांकि इस खुलासे को लेकर लोगों में खुशी की लहर है।
लेकिन वही इस बात को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने मोबाइल कहां से और किस के पास से बरामद किए इस बात अभी भी पर्दा पड़ा हुआ है। हालांकि इस मामले में पुलिस अफसरों का यही कहना है कुछ नाम मिल गए हैं।जिनके बारे में जांच की जा रही है। हालांकि इसके पहले भी चोरी के लिए मोबाइल सेटो को बरामद किया गया था। उस समय भी चोरों को पर्दे के पीछे रखा गया था। इस बात को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खुलासे के समय सीओ सिटी विजय राना भी मौजूद रहे। इनसेट इनके मिले मोबाइल कोतवाली देहात के ककवाही निवासी मनीष सिंह, शहर के मोहल्ला न्यू सिविल लाइन आदित्य कुमार सिंह,मोहल्ला आजाद नगर निवासी मोहित सिंह, आदेश नेबलिया निवासी नीरज चक्रवर्ती,लोनार थाना के सवायजपुर निवासी सत्येंद्र पाल, अतरौली थाना के कुकुरा निवासी पिंटू गुप्ता,आजाद नगर निवासी मोहित भदोरिया, पाली थाना के कस्बा बाजार मोहल्ला निवासी शिव कुमार रस्तोगी, भरखनी निवासी युगल किशोर बाजपेई, लोनी निवासी गौतम विपिन पांडे, शहर के मोहल्ला चौहान चौक निवासी तारा खान चौहान, शहर के मोहल्ला ओल्ड बोर्डिंग हाउस निवासी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, बिलग्राम कोतवाली के मोहल्ला मलकंठ निवासी आफताब खान, रसूलपुर निवासी शहाबुद्दीन,शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अंबुज त्रिवेदी,शहर के सब्जी मंडी रेलवे कॉलोनी निवासी स्मृति ईरानी मिश्रा, शहर के मोहल्ला पुराना बोर्डिंग हाउस निवासी सूर्य प्रताप सिंह, इंडस्ट्रियल स्टेट निवासी संजय विक्रम सिंह, पिहानी के लोहानी निवासी उबेद अंसारी,शहर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी आशीष कुमार सिंह, कन्हईपुरवा निवासी विद्या पाल,नबी पुरवा निवासी नरेंद्र सिंह, शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी सूरज, न्यू सिविल लाइन मोहल्ला निवासी रामबरन,आलू थोक मोहल्ला निवासी संतोष के मोबाइल बरामद किए गए।