अवैध गैस सिलेंडर व रिफलिंग रोकने में डीएसओ का नही मिलता सहयोग
हरदोई- एलपीजी के प्रयोग से पर्यावरण संरक्षण होता है। सरकार इसी मंशा के साथ पूरे देश में अधिक से अधिक नागरिकों को एलपीजी प्रयोग के लिए प्रेरित कर रही है।
जिला नोडल अधिकारी ने एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जिले में प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत ढाई लाख से अधिक परिवारो को निशुल्क गैस कनेक्शन मिले है, जबकि अभी इसका विस्तार और किया जा रहा है। आने वाले समय मे शतप्रतिशत एलपीजी के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है, इससे न सिर्फ घातक धुएं से बचाव होगा बल्कि लकड़ी कटान पर भी रोक लग रही है।
एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत किसी भी उपभोक्ता से वसूली नही की जा रही है। गैस कनेक्शन पूरी तरहं से निशुल्क है, जिसके साथ पाइप व रेगुलेटर भी मिलता है, जबकि चूल्हे के 990 रुपये लिए जाते हैं। डिस्ट्रीब्यूटर के पास आईएसआई मार्का मानकयुक्त चूल्हा उपलब्ध रहता है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता से केवल रिफिल (सिलेंडर में भरी हुई गैस) का ही शुल्क लिया जाता है। जिसे तत्काल न देकर उपभोक्ता लोन पर भी कनेक्शन पा सकता है। लोन की धनराशि सब्सिडी से अदा की जाती है। फिर भी किसी उपभोक्ता से रसीद के अलावा अन्य कोई शुल्क लिया जाता है तो वह सीधा 93193 65299 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। नोडल अधिकारी ने ये भी बताया कि अपना गैस सिलेंडर तौल कराकर जांच परखकर लें, व रसीद पर दर्ज धनराशि से अधिक पैसे बिल्कुल म दें। क्योंकि होम डिलीवरी तक का चार्ज मिलाकर कुल धनराशि रसीद पर दर्ज होती है।
इस दौरान कल्याणी गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर बासू खन्ना, हरदोई भारत गैस से प्रद्युम्न सिंह सिसौदिया मौजूद रहे।