कछौना, हरदोई। रसखान प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्त्वावधान में यूपी बोर्ड, सीबीएससी एवं सीआईएससीई के जनपद में प्रथम दस दस स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर मेधावियों के साथ उनके माता पिता सम्मानित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल व जिलाधिकारी व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। श्री वेणीमाधव बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती को पुष्पगुच्छ दिया गया गया।
जिलाधिकारी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि समारोह का उद्देश्य बच्चों को प्रेरणा देना है। सभी बच्चों को शिक्षा की अलख जगाये रखनी है। दूसरे बच्चों को भी इन मेधाओं से प्रेरणा लेकर आगे आना चाहिए। कम अंक पाने वाले बच्चों को हतोत्साहित होने के बजाय आगे के लिए प्रयास करना चाहिए।
इस समारोह में कछौना कस्बे में स्थित यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल बालामऊ सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10 टॉपर्स विद्यार्थियों व उनके माता-पिता, विद्यालय के प्रबंधक व शिक्षक गणों को प्रतिभा सम्मान समारोह से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक जगदीश गुप्ता ने कहा की प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम की शान हमारे विद्यार्थियों के माता-पिता है। उन्होंने अभिभावकों व विद्यार्थियों को बताया कि हमारा यूजे इंटरनेशनल बालामऊ विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है और उनको वो सभी सुविधाएं वो सभी अवसर प्रदान करता है। जिससे विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखर सके।
बच्चे हमारा भविष्य है और हमारे भविष्य को रोशन करने के लिए हमें इन बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को पहचानने और उनको प्रोत्साहन देने की जरूरत है और हमारे विद्यालय का यह भरसक प्रयास रहता है। हम अपने विद्यार्थियों में शिक्षा, खेलकूद ,कला के साथ-साथ अच्छे संस्कारों को भी रोपित करे। यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।