ज़िम्‍बाब्वे के राष्‍ट्रपति राबर्ट मुगाबे ने पद से दिया त्‍यागपत्र

37 वर्ष के अपने शासन के बाद ज़िम्‍बाब्वे के राष्‍ट्रपति राबर्ट मुगाबे ने पद से त्‍यागपत्र दे दिया है । महाभियोग की कार्यवाही शुरू किये जाने के बाद राबर्ट मुगाबे ने इस्‍तीफा दिया है । जिम्‍बाब्वे की 1980 में स्‍वतंत्रता के बाद से वह शासक रहे हैं । हाल ही में सेना ने राष्‍ट्रपति राबर्ट मुगाबे को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया था । उन पर इस्‍तीफा देने के लिए सेना की ओर से भारी दबाब बनाया गया था । उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही सत्‍तारूढ़ जैड ए एन यू-पी एफ पार्टी के सांसदों और विपक्ष ने भी शुरू कर दी है ।