हरदोई- जिला विद्यालय निरीक्षक वी0के0 दुबे ने समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो से कहा है कि वह जानते है कि 16 जुलाई से 31 जुलाई 2018 तक पालीथीन का प्रयोग रोकने विषय पर जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं के माध्यम से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें आयोजित कराने हेतु 15 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा है कि विद्यालय स्तर पर आयोजित समस्त प्रकार की प्रतियोगिताओं में आये प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 30 जुलाई को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक राजकीय इण्टर कालेज हरदोई में वाद-विवाद, क्विज ,झोला एवं निबन्ध प्रतियोगिता तथा उक्त तिथि एवं समय पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज में आर्ट, स्लोगन एवं आइडिया प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगी।
श्री दुबे ने बताया कि 30 जुलाई 2018 की प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा 31 जुलाई 2018 को प्रातः 11 बजे रसखान पे्रक्षागह में किया जायेगा और कार्यक्रम में राजकीय बालिका इण्टर कालेेज, श्री वेणी माधव बालिका इण्टर कालेज तथा आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कालेज हरदोई की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेगें।