केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय परिसर में खशाबा जाधव खेल परिसर का उद्घाटन किया

केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि हर विश्वविद्यालय देश में खेल परिसर बनाकर और एथलीटों को प्रशिक्षण देकर खेलों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने पुणे में आज सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय परिसर में खशाबा जाधव खेल परिसर का उद्घाटन किया। उन्‍होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कई एथलीटों को प्रेरित कर देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल बनाया है।
 
श्री ठाकुर ने विश्वविद्यालय परिसर में ओलंपियन पहलवान खशाबा जाधव और स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. करभरी काले, सांसद गिरीश बापट सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
यह खेल परिसर 27 एकड़ में फैला है। इसमें सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल, ऑस्ट्रियाई टर्फ टेनिस कोर्ट, हैंडबॉल, खो-खो, कबड्डी, टेबल टेनिस, कुश्ती, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, जिमनास्टिक, स्विमिंग पूल के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 
श्री ठाकुर कुश्ती के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के गुलशे तालीम केंद्र और पुणे नगर निगम द्वारा निर्मित तक्षशिला स्पोर्ट्स सिटी का उद्घाटन करेंगे।