सर्वश्रेष्ठ 12 श्रेणी के दिव्यांगजनों को दिये जाएंगे 3 दिसम्बर को राज्य स्तरीय पुरस्कार


जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने अवगत कराया है कि 03 दिसम्बर 2021 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों/ स्वानियोजित दिव्यांगजन, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेंसी, व्यक्ति, संस्था, प्रेरणास्रोत, निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनिुसंधान या उत्पात विकास, सृजनशील दिव्यांग बालक/बालिका, खिलाड़ियों, दिव्यांगजन हेतु बाधारहित वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए दिव्यांगजन पुर्नवास सेवाऐं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला, ब्रेलप्रेस, सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी इत्यादि श्रेणी के राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जायेगें।

उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए विभिन्न 12 श्रेणियां बनाई गयी है और पुरस्कार की धनराशि रू0-5000 हजार से बढ़ाकर रू0-25000 हजार कर दी गयी हैं। श्री पाठक ने कहा है कि इच्छुक व्यक्ति राज्य स्तरीय पुरस्कार के आवेदन पत्र समस्त प्रपत्रों सहित 15 जुलाई 2021 तक जमा करें और अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट www.uphwd.gov.in पर प्राप्त करें।