मीडिया ब्रीफिंग का आयोजन 24 अक्टूबर को :- एस0के0 रावत

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एस0के0 रावत ने अवगत कराया है कि मिजिल्स रूपेला टीकाकरण कार्यक्रम जनपद में 26 अक्टूबर 2018 से चलाया जायेगा जिसमें 09 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकारण किया जायेगा।
उन्होने समस्त पत्रकार बन्धुओं को आमंत्रित करते हुए कहा है कि इस संबंध में पुराने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में 24 अक्टूबर 2018 को अपरान्ह 01.00बजे मीडिया ब्रीफिंग का आयोजन किया जायेगा, इस लिए पत्रकार बन्धु निर्धारित तिथि एवं समय से उक्त मीडिया ब्रीफिंग में भाग लेना सुनिश्चित करें।