आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वार्षिक उद्यानोत्सव का उद्घाटन करेंगे । मालूम हो कि इस वर्ष ट्यूलिप की तरह बल्ब के आकार के फूल मुख्य आकर्षण हैं । आम जनता के लिए मुगल गार्डन छह फरवरी से नौ मार्च तक खुला रहेगा । लोग सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक इसे देख सकते हैं । सोमवार को यह दर्शकों के लिए बंद रहेगा ।