‘मेरा परिवार भाजपा का परिवार’ के तहत इं. अवनीश कुमार सिंह के गाँव में आयोजित हुआ कार्यक्रम

“मेरा परिवार भाजपा का परिवार” कार्यक्रम के अन्तर्गत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इं. अवनीश कुमार सिंह ने तेरवा गौसगंज स्थित अपने घर के दरवाजे पर भाजपा का स्टीकर लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इसके बाद घर की छत पर भाजपा का झंडा लगाया ।

घर की छत पर भाजपा का झंडा लगाते इं. अवनीश कुमार सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र

मालूम हो कि “मेरा परिवार भाजपा का परिवार” अभियान के अन्तर्गत तेरवा में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर मण्डल व बूथ समिति के अध्यक्ष व अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।