प्रधान पुत्र समेत दो की कथित हत्या की रिपोर्ट के लिए कलेक्ट्रेट में धरना

  • कासिमपुर थाने के सामने बोलैरो से कुचलकर हुई थी
  • हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को पहले ही परिजन कर चुके है विरोध प्रदर्शन
  • रिपोर्ट न लिखे जाने तक अंतिम संस्कार करने से किया था मना
  • सीओ के आश्वासन देने व हत्या की तहरीर लेने के बाद माने थे परिजन
  • अभी तक नही दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट
  • कठेरिया समाज के लोगों ने शुरू किया धरना
  • सीबीआई जांच की मांग को लेकर सीएम को सम्बोधित दिया ज्ञापन ।

                  कासिमपुर थाने के सामने बोलैरो से कुचलकर प्रधानपुत्र समेत दो लोगों की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट न दर्ज होने से नाराज परिजन व कठेरिया समाज के लोग कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए है। हालांकि तहसीलदार ने उनकी मांगों का ज्ञापन लिया है लेकिन परिजन मामले में पुलिस पर भी आरोप लगाकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आंदोलनरत है। परिजनों व कठेरिया समाज के लोगों ने पुलिस पर फर्जी तहरीर बनाकर घटना को बदलकर साक्ष्यों को मिटाकर हत्याभियुक्तों को बचाने का आरोप कासिमपुर थाने की पुलिस लगाया है।
                बता दें कि 17 अप्रैल 2018 को कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहसार के प्रधान पुत्र विमलेश कठेरिया एवं संजय का कासिमपुर थाने के सामने बोलैरो से एक्सीडेंट हुआ था जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन दूसरे दिन परिजनों ने हत्या की बात कहकर मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर पुलिस को दी थी। हालांकि पुलिस ने जैसे-तैसे शवों का पोस्टमार्टम कराया । लेकिन परिजनों ने शवों को घर के बाहर रखकर कहा था कि जब तक हत्या की रिपोर्ट नहीं लिखी जाती वह लोग अंतिम संस्कार नही करेंगे। हालांकि उस समय सीओ बघौली अखिलेश राजन ने हत्या की तहरीर लेकर मामले में कार्यवाही की बात कराने की बात कहकर मामला शांत कराया दिया था लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हुई तो परिजन कलेक्ट्रेट पहुंच गए।
                मामले में न्याय की आस में अनिश्चित कालीन धरने पर परिवारीजन एवं कठेरिया समाज के प्रदेश पदाधिकारी बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों की मांग है कि मामले में जहां हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाए। वहीं पुलिसिया कार्यप्रणाली के चलते उनको न्याय नही मिल रहा इसलिए मामले की जांच सीबीआई से करायी जाए। पदाधिकारियों व परिजनों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन मौके पर पहुंचे तहसीलदार को दिया है।