ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

                   हरदोई- कलेक्ट्रेट परिसर में राज्य कर्मचारी संयुक्त संघ के बैनर तले राज्य कर्मचारी संघ के नेताओं व कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया है। इसमें कर्मचारियों की मांग है कि पुरानी पेंशन बहाली की जाए और 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों की स्क्रीनिंग ना की जाए वह गलत है।
                   कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों की संख्या में जमा हुए राज्य कर्मचारी संघ के नेताओं व कर्मचारियों ने कचहरी में घूम-घूमकर प्रदर्शन किया है। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा है। तेज नारेबाजी और प्रदर्शन के साथ कलेक्ट्रेट के प्रांगण में पहुंचे कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।
                    इस दौरान वंदिता श्रीवास्तव ने उस ज्ञापन को मुख्यमंत्री को भिजवा दिया है वही इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त संघ  के अवधेश सिंह ने बताया 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आज एक दिवसीय कार्यक्रम कर रहे हैं जिसमें प्रमुख मांग है। पुरानी पेंशन बहाली दूसरा 50 वर्ष के ऊपर के कर्मचारियों की स्क्रीनिंग ना की जाए वह गलत है। तीसरा कैशलेस इलाज जो प्रदेश सरकार ने लागू कर दिया है उसके बावजूद भी कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं अगर पुरानी पेंशन बहाली नहीं हुई तो अगस्त में संघ बड़ा कार्यक्रम करेगा। इसलिए जिलाधिकारी को नामित ज्ञापन सौंपा जा रहा है।