दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, पीड़िता पुलिस के दर पर

मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक तलाक का मामला में आया है । मनमुताबिक दहेज ना लाने पर पीड़ित को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया है । एक ओर सरकार तीन तलाक के कोढ़ को खत्म करने के लिए कानून बना रही है । तीन तलाक को माननीय सर्वोच्च न्यायालय अवैध ठहरा रहा है । लेकिन मुसलमानों में पहले की तरह ही तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं । पीड़ित महिला ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की है । पीड़िता ने जेठ और ससुरालियों पर मारपीट के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है । मामले में पुलिस जाँच कर रही है ।