PRV 1858 ने लापता मासूम बच्ची को उसकी माँ से मिलाया

नोएडा-  

  • PRV 1855 के जवानों को नोएडा में करीब 03 वर्ष की एक मासूम बच्ची मिली । जवानों ने काफी कोशिश कर बच्ची की मां का पता लगाया और इस मासूम बच्ची अकशां (03 वर्ष) को इसकी मां महरून के सुपुर्द किया ।
  • एक अन्य मामले में सेक्ट्रर अल्फा-2 में मोटर साइकिल चोरी करके भागने पर PRV1858 ने 05 मिनट में मौके पर पहुंचकर सेक्‍टर अल्फा -2 के चारो गेट बन्द करवाकर अभियुक्त को दबोचा, जिस पर थाना कासना में मुअसं 1074/17 धारा 379 आर्इपीसी पंजीकृत किया गया ।
  • PRV 1849 के जवानों ने सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम गिझोड़(सेक्टर 53) नोएडा में नशे के धंधे में लिप्त गांजा बिक्री कर रहे अभियुक्त अंकित को 45 पुड़िया गांजा एवं ₹ 2100/- नगद के साथ पकड़ा और थाना सेक्टर 24 के सुपुर्द कर दिया गया।