सांडी थाने में एक महिला ने न्यायालय के आदेश के बाद प्रधान व सेक्रेटरी समेत चार अन्य लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की है।
थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में महिला बेबी पत्नी मुन्नू निवासी छिबरामऊ सांडी ने कहा है कि उसके नाम से सरकारी आवास अयता था।इस बात की जानकारी प्रधान कमलादेवी पत्नी छोटेलाल व सेक्रेटरी परबेन्द्र पाल को थी।इन दोनों ने रेनू पत्नी शिवकुमार व शिवकुमार के साथ मिलकर उसके नाम का फर्जी आधारकार्ड बनवाया और फिर बैंक आफ इंडिया में खाता खुलवाकर उसके हिस्से का धन हड़प लिया।मामले में जब कोई सुनवाई नही हुई तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जहां से आदेश के बाद मामले की एफआईआर दर्ज की गई है।