रामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन ताडा के अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ने पुलिस को कई बड़ी सफलताएँ दिलायी हैं । रामपुर पुलिस ने माह नवंबर में अब तक 400 अपराधियों को गिरफ्तार किया है । इसके अलावा रामपुर पुलिस ने 36 लोगों को पाबंद करने के साथ ही 2500 ली0 कच्ची शराब बरामद की और 20000 लीटर लहन नष्ट किया है । शराब के काले कारोबार को खत्म करने के प्रयास के तहत 16 भट्टी भी नष्ट की गई तथा 300 असलाह जमा किए गए हैं ।
आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर आज श्रीमान आयुक्त महोदय MBD, DIG महोदय MBD, व DM/SP रामपुर द्वारा समीक्षा बैठक की गई जिसमें चुनाव को सकुशल संम्पन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।