यातायात जागरुकता अभियान के क्रम में जीवन राम इण्टर कालेज मऊ में कैम्प लगाकर उपस्थित लगभग 100 एनसीसी कैडेट को चौराहा बनाकर हाथ से संकेतों के माध्यम से डेमो देते हुये व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया । सभी को यातायात के नियमों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी । आए दिन सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन की ओर से यातायात जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है । आज कल लोग सड़क पर वाहन चलाते हुए ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख देते हैं । बिना हेलमेट के बाइकिंग, बिना सीट बेल्ट के ड्राइविंग और मोबाइल से गाड़ी चलाते हुए मोबाइल के प्रयोग से आजकल सबसे ज्यादा दुर्घटनाएँ हो रही हैं । इसी को देखते हुए मऊ ट्रैफिक पुलिस ने कार्यशाला का आयोजन कर लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया ।
Related Articles
परिवार से बिछड़ी छोटी बच्ची को पुलिस ने माँ से मिलाया
December 28, 2017
0
यूपी 100 के 17 नवम्बर के कारनामे
November 18, 2017
0
पुलिस के हत्थे चढा 25 हजार का ईनामी अपराधी, बेनीगंज पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
February 9, 2019
0