जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों को दिए निर्देश

जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  सुरेन्द्र सिंह-प्रथम की अध्यक्षता में तथा प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज सीनियर डिवीजन हरदोई लाल बहादुर गोंड की उपस्थिति में अधिक से वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु जिला जज के विश्राम कक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। 

 जनपद न्यायाधीश ने बैठक में कहा कि 13 अगस्त 2022 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 पराकम्य लिखित अधिनियम, वसूली, मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्दुत एवं जल बिल (अश्मनीय वादों को छोड़कर) सिविल वाद एवं राजस्व वाद आदि निस्तारण योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने   न्यायिक अधिकारियों से कहा कि  आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के आधार पर कराएं जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. रिजवानुल हक,मो. घुलामुल मदार, सत्य देव गुप्ता,प्रीती श्रीवास्तव,निरूपमा विक्रम, अबुल कैश, हेमेंद्र कुमार सिंह, सुधाकर दुबे, लोकेश नागर,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  संजय कुमार गोंड,अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन तूलिका बन्धु, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंशु माली पाण्डेय, रश्मि चन्द्र, सिविल जज सी. डि.एफ. टी. सी. राम गोपाल यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन पश्चमी अतुल कुमार नायक,,न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम विवेक चौधरी , सिविल जज जूनियर डिवीजन पूर्वी रिचा शुक्ला, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय अनुज सिन्हा,अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अंकिता सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन एफ. टी. सी. महिला वैशाली सिंह तथा श्वेता आदि मौजूद रहीं।