- माँ पँथवारी देवी मंदिर पर दसवाँ विशाल जागरण सम्पन्न
रामू बाजपेयी पाली-
पाली(हरदोई)-मंगलवार को पाली नगर के सुविख्यात माँ पँथवारी देवी मंदिर पर भव्य दुर्गा जागरण सकुशल सम्पन्न हुआ । जागरण वैशाली जागरण ग्रुप शाहजहांपुर के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ के समय का पूजन भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा,धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘सेनानी’, कमलाकांत बाजपेयी, अनमोल बाजपेयी व उमेश श्रीवास्तव के द्वारा संपन्न हुआ । वही काफी दूर दूर आये मशहूर कलाकारों ने भक्तो को अपनी भेंटों से सराबोर किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई । उसके पश्चात सर्वप्रथम भारत की मशहूर कलाकारा मनीषा रावत ने अपनी आवाज का जलवा बिखेरा और भक्त पूरी तरह माँ की भक्ति में डूबे नजर आए । वहीं बाल कलाकारों द्वारा झांकी का मंचन जागरण का मुख्य केंद्र रहा । जिसने दर्शकों का सबसे अधिक मन मोहा ।
गायकों में मनीषा रावत के बाद दिल्ली से चलकर आये टी सीरीज के जाने माने कलाकर राम कुमार लक्खा ने भक्तो को अपने भजनों पर खूब झुमाया । उन्होंने कई लोकप्रिय और कई नए भजन गाये और भक्तो को माता रानी को भक्ति में सराबोर किया । वही भक्तों का उल्लास भी देखते बन रहा था। चार हजार से भी अधिक दर्शक जागरण का आनन्द ले रहे थे ।
भक्तो ने तरह तरह से माता रानी को मनाने का प्रयत्न किया किसी भक्त ने माता के भजनों पर जोर से जयकारे लगाए तो किसी ने नाच कर माता रानी को प्रसन्न किया । जब राम कुमार लक्खा ने ये भजन गाया प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी तो भक्तो में जोश देखते बन रहा था । हजारों भक्त भजन की धुन पर थिरकते नजर आये। इस अवसर पर अजय गुप्ता, सचिन अवस्थी, शिवम तिवारी, अमित अग्निहोत्री, आकाश गुप्ता आदि के साथ हजारों भक्त मौजूद रहे ।