एक सप्ताह पूर्व शौच जाते समय किशोरी से दुष्कर्म का किया गया था प्रयास, एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

             शाहाबाद- एक सप्ताह पूर्व किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी के खिलाफ एसपी के निर्देश पर शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
          जानकारी के अनुसार शाहाबाद कोतवाली के ग्राम कुतुबनगर हिरौली निवासी एक पीड़िता ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ गांव के ही एक युवक पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया था । पीड़िता का आरोप था 28 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे उसकी पुत्री शौच के लिए गई थी।  वापस आते समय गांव के सिया राम के खेत के पास अवनीश पुत्र रामप्रकाश ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।  परंतु किशोरी द्वारा चीखने चिल्लाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता शाहाबाद कोतवाली जब रिपोर्ट लिखाने आई तो शाहाबाद पुलिस ने अपनी आदत के अनुसार उसे टरका दिया। मजबूर होकर वह एसपी के समक्ष प्रस्तुत हुई और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की । पीड़िता को सुनने के बाद एसपी ने शाहाबाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।