जनपद में स्थापित FSD एवं CWC डिपो में चावल उतार के लिए मजिस्ट्रेट नामित

 जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि शासन द्वारा निर्गत धान क्रय नीति विषयक शासनादेशों में दिये गये निर्देशो के क्रम में केन्द्रीय पूल में चावल का सम्प्रदान सुगमतापूर्वक सुनिश्चित कराने हेतु भा0खा0नि0 एफ0एस0डी0 एवं सी0डब्लू0सी0 डिपो हरदोई के लिए तहसीलदार सदर, एस0डब्लू0सी0 सण्डीला के लिए तहसलीदार सण्डीला, एस0डब्लू0सी0 पिहानी के लिए तहसलीदार शाहाबाद, एवं एस0डब्लू0सी0 भदैचा एवं मलिहामऊ के लिए तहसीलदार बिलग्राम के मजिस्टेªट की तैनाती की गई है, तथा सम्बन्धित मजिस्टेªटों को निर्देशित किया गया है कि तैनात मजिस्टेªट भा0खा0नि0 डिपो के पक्ष में न्यूनतम एक बार स्थलीय भ्रमण कर चावल उतार की समीक्षा करेंगे।