अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल मंदिर परिसर का दौरा किया और निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने आकाशवाणी से विशेष बातचीत में बताया कि निर्माण कार्य के तीन चरण पूरे हो गये हैं। उन्होंने कहा कि रामलला मंदिर के गर्भगृह के अगले वर्ष के अंत तक पूरा होने की आशा है।
मालूम हो कि मंदिर के साथ-साथ रिटेनिंग वॉल भी बन रही है, परकोटा भी बन रहा है, पत्थर खरीदा जा रहा है, पत्थर की नक्काशी की जा रही है, ट्रॉन्सपोर्टेशन किया जा रहा है। ये सारे काम एक साथ होंगे तब वो मंदिर की बात आएगी। एक काम भी छूट गया तो मंदिर पूरा नहीं माना जाएगा। मन्दिर निर्माण समिति के अनुसार दिसंबर 2023 में गर्भगृह तैयार हो जाएगा।